सावन मास की महाशिवरात्रि पर घर घर से गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Loading

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र/ 19 जुलाई:- आरके विक्रमा शर्मा/ हरीश शर्मा:— आज पावन सावन मास के महाशिवरात्रि पर्व पर महामारी के प्रकोप गोपद दलित करते हुए भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान किया चंडीगढ़ के 7 7 पंचकूला मोहाली और दूर-दूर आज के शिवालयों के साथ-सथ अन्य मंत्रों से भी बाबा भोलेनाथ की महाशिवरात्रि को बहुत ही उत्साह पूर्वक धूमधाम से मनाए जाने के शुभ समाचार मिल रहे हैं पंचकूला सेक्टर 11 स्थित प्राचीन शिव मंदिर माता कलावती समाज सेविका में भी बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को मध्य नजर रखते हुए भक्तों ने भोलेनाथ जी पर गंगाजल दूध लस्सी आक धतूरा बिलब पत्री आदि अर्पित किए। और हर हर महादेव, हरो घर घर की विपदा,,,,, के जयघोषों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित शिव मंदिर में किन्नर समाज ने बहुत ही श्रद्धा आस्था के साथ भगवान शिव भोलेनाथ जी का भव्य गुणगान किया और शिवरात्रि पर्व को अपने धार्मिक पूजा अर्चना रस्मो रिवाज से संपन्न किया।

हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र स्थित श्री गीता धाम में भी पंडित रामकृष्ण शर्मा और उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी शर्मा दंपति ने भी संचालिका पूजा माता सुदर्शन जी महाराज भिक्षु और देवी कुसुम जी अन्नकूट क्षेत्र संचालिका के सानिध्य में महाशिवरात्रि का पूजा अर्चना अनुष्ठान व्रत संपन्न किया।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

93748

+

Visitors