भाजपा नवगठित महिला मोर्चा का अभिनंदन समारोह संपन्न

Loading

चंडीगढ़:- 15 जुलाई: अल्फा न्यूज़ इंडिया प्रस्तुति:- नवगठित भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेश  भाजपा कार्यालय कमलम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन जी ने नवगठित टीम का परिचय करवाया तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण  सूद जी ने नवगठित टीम का अभिनंदन किया एवम उन्होंने कोरोना महामारी लॉकडाउन कर्फ्यू के दौरान महिला मोर्चा द्वारा की गई महत्वपूर्ण कार्यों की प्रशंसा की उन्होंने आशा व्यक्त की नवगठित महिला मोर्चा टीम पार्टी को मजबूत करने के लिए एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकास यात्रा का संदेश को आगे बढ़ाने के लिए अग्रसर होगी उन्होंने टीम को अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती सुनीता धवन जी ने अपना संकल्प दोहराया कि भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ का महिलाओं का सबसे बड़ा संगठन बनाया जाएगा एवं महिलाओं की समस्याओं के निदान की आवाज बनकर उभरे गा उन्होंने नई टीम को पार्टी समाज के लिए तन मन से समर्पित भावना से कार्य करने के लिए संकल्प लेने को प्रोत्साहित किया।। साभार विकुश।।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108823

+

Visitors