दवा का वादा ना दावा, दुआएं हमारी काम आएंगी, स्वस्थ दीर्घायु रहें

Loading

चंडीगढ़:-10 जून : आरके शर्मा विक्रमा:—-आज एक बार फिर समूचा ब्रह्मांड परमपिता परमेश्वर की परम शक्ति का चमत्कार प्रत्यक्ष रूप से देख रहा है। लेकिन यह दुर्भाग्य है कि भगवान का यह स्वरूप हमारी नालायकियों का एक छोटा सा उत्तर है। यह महामारी धरती पर समय-समय पर तब आती रही, जब धरती पर पापाचार, व्याभिचार, अनैतिकता अमौलिकता ईर्ष्या लोभ दुष्कर्म इत्यादि बढ़ते रहे।। आज सृष्टि ने मानव को मानव से दूर होने पर विवश कर दिया है। यह सृष्टि का अपना स्वभाव है!!

दोस्तों हम इंसान हैं। परोपकारी बनें। समानता के साथ, सब के साथ, सदव्यवहार रखें। जरूरत पड़ने पर सब के मददगार बनें। दुख में, पीड़ा में इंसानियत का लबादा ओढें।  सब की हर संभव मदद करें। क्योंकि हम इंसान हैं। बहुत ही शर्मनाक और अमन भी है दृश्य शिक्षित समाज में देखने को मिला खिंचाव कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित रोगी को अस्पताल ले जाया जाता है जो उसके घर के बाहर कोविड-19 पोस्टर चस्पा किया जाता है। तो आसपास के तमाम लोग दूर पार के रिश्तेदार शुभचिंतक मित्र अपने दरवाजे उनसे भी पहले उनके लिए बंद कर लेते हैं।

हमारी अज्ञानता और संकीर्ण सोच देखो कि उक्त दृश्य हम अपने कैमरों में कैद करते हैं और तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं कि देखो हमारा पड़ोसी कोरोनावायरस पॉजिटिव है। यह हमारे लिए बहुत ही शर्मनाक बात है। हमें चाहिए कि हम उस रोगी  पड़ोसी का दिल से हौसला अफजाई करें। उसके लिए मंगलकामनाएं करें। वह जल्दी स्वस्थ हो दीर्घायु हो वह प्रसन्न चित्त जल्दी ही अपने परिवार में अपने दोस्तों मित्रों में अपने गली मोहल्ले में वापस हंसता खेलता हुआ लौटे। हमें उनका हौसला अफजाई करना ही होगा। क्योंकि वह भी हमारे अपने हैं। हमें उनकी सेहत के लिए दुआएं करनी होंगी। और उनकी फैमिली के लोगों को हौसला देना होगा कि वह जल्दी ही ठीक हो कर आ रहा है। अगर आपको तब तक किसी भी सहायता की  जरूरत है। तो तुरंत हमें इतिला कीजिए, हम हर समय हाजिर हैं। ना कि हमें अपने घर दरवाजों के पट भींचकर उन से नाता तोड़ लेने हैं।।

पीड़ित के चलते स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दे और उसकी  वापसी के लिए शुभकामनाएं दें। क्वॉरेंटाइन क्या आइसोलेशन में भर्ती अपने किसी भी यार मित्र पड़ोसी
के लिए दुआएं  करें।
खुद के लिए अच्छा पड़ोसी व मित्र होने का एहसास कराएं। स्मरण रहे कि आज सामनेवाला पीड़ित हैै। तो कल  कोई और भी हो सकता है। आप सभी के लिए दुआएं करें । भला आपका खुद व खुद ही हो जाएगा। दवाएं  काम नहीं करती हैं। लेकिन दुआएं काम कर जाती हैं। इसीलिए सबके लिए मंगल कामना कीजिए। दुआएं कीजिए। फल आपको स्वास्थ्य लाभ के रूप में मिलता रहेगा। कोरोना की जंग दवा से नहीं दुआ से ही जीती जाएगी व दूसरे का सहारा बनें। हौसला बढ़ाएं और सबकी मदद केेे लिए तत्पर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108931

+

Visitors