देश के प्रति लगाव और निष्ठा के लिए आपका धन्यवाद : जुहू मुंबई पुलिस

Loading

चंडीगढ़/मुंबई:- 6 जून:- आरके विक्रम शर्मा //अरुण कौशिक:– देश महामारी से जूझ रहा है। पार पाने के लिए हर प्रकार के उपायों पर जोर आजमा रहा है। लेकिन परिणाम बेहद दुखद हैं। महाराष्ट्र देश में कोरोना से पीड़ित सबसे बड़ा और पहला प्रांत है। जहां कोविड-19 बेलगाम हो गया है। महाराष्ट्र की पुलिस, डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, बिजली पानी आपूर्ति विभाग कर्मचारी, रोजमर्रा की सब्जियां फल दूध आदि की सप्लाई करने वाले लोग, कोरोनावायरस वैश्विक महामारी से निपटने में कोरोना योद्धा बने हुए हैं। प्रवासी लोगों को उनके प्रांतों में वापस भेजने की बात हो या उनको तीनपहर की भोजन व्यवस्था हो या पुलिस के लिए क्वॉरेंटाइन के लिए अलग से कमरों का इंतजाम हो या कोरोनावायरस के योद्धाओं के लिए विश्राम हेतु साफ स्वच्छ बात अनुकूलित कमरों  की व्यवस्था हो, इन सबके लिए बॉलीवुड के कुछ नामचीन सितारों ने मील के पत्थर गाड़ दिए हैं। इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम है। ऐसे ही  सितारों में कॉप ड्रामा मेकर सुनील रोहित शेट्टी का नाम अग्रणी पंक्ति में शुमार है। रोहित शेट्टी ने पहले भी मुंबई पुलिस के लिए बतौर मददगार आगे आए थे।। इस मर्तबा रोहित शेट्टी ने जूहू पुलिस स्टेशन के स्टाफ के लिए विश्राम हेतु 17 कमरों का बेहतरीन इंतजाम करके दिया है। अब ड्यूटी के बाद विश्राम हेतु पुलिस अधिकारी या कर्मचारी यहां पर रेस्ट कर सकते हैं। और अपने परिवार को भी कोरोनावायरस से बचा रख सकते हैं।। जुहू पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर पंढरीनाथ बबहल ने रोहित शेट्टी का इस शानदार और बुनियादी जरूरत भरी मदद के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है।। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित शेट्टी को आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि देश के प्रति इस लगाव और निष्ठा के लिए आपका धन्यवाद। रोहित शेट्टी के इस मदद हेतु सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब शाबाशी मिल रही है। और लोग दूसरे स्टार्स को भी रोहित शेट्टी से प्रेरणा लेने की बात कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने इसी तरह पहले भी मुंबई पुलिस के लिए 8 बेहतरन कमरों का प्रबंध करके दिया था। मजेदार बात तो यह है कि इसकी भी जानकारी सोशल मीडिया पर खुद मुंबई पुलिस ने ही दी थी। कोरोनावायरस से जूूझते देश की बॉलीवुड से सबसे पहले आर्थिक मदद एक्शन मैन खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री राहत कोष में कई करोड़ों रुपए दान देकर की थी। इसी क्रम में और भी अनेक नामचीन और स्थापित कलाकारों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिल खोलकर दान दिया था।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108126

+

Visitors