7 महीने का मासूम और मां कोरोनावायरस वायरस से मिले पॉजिटिव, इलाके में दहशत

5 total views , 1 views today

चंडीगढ़/धर्मशाला:- 25 मई:- अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क:– जिला कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव के दो और नए मामले सामने आए हैं। जवाली तहसील के कुठेड़ क्षेत्र में मां-पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महिला अपने बेटे के साथ 19 मई को टैक्सी से दिल्ली से आई है। उनके साथ टैक्सी में अन्य कोई व्यक्ति नहीं आया था। कुठेड़ में महिला के मायके हैं। यहां पर होम क्वारंटाइन में रखे गए थे। सैंपल लिए गए थे। सैंपल जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।

महिला की उम्र 28 वर्ष है। और पुत्र की उम्र 7 माह है। दोनों को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। मासूम की कम उम्र को देखते हुए महिला की माता को भी डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। पॉजिटिव महिला का पति दिल्ली में हैं। हिमाचल में सात माह का मासूम सबसे कम उम्र का कोरोना संक्रमित है। इससे पहले चंबा जिला में 2 साल की बच्ची पॉजिटिव पाई गई है। इन दो मामलों के साथ कांगड़ा जिला में 59 आंकड़ा पहुंच गया है। साथ ही 42 एक्टिव केस हैं। हिमाचल में आंकड़ा 223 पहुंच गया है। साथ ही 151 एक्टिव केस हो गए हैं। हिमाचल में आज एक दिन में 20 नए मामले सामने आए हैं। साभार(रेखा कौशल हिमाचल प्रदेश शिमला।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

238816

+

Visitors