4 total views , 1 views today
चंडीगढ़ :-15 मई:- आरके शर्मा विक्रमा// करण शर्मा:– भारत माता के वीर सपूत जिन्होंने देशवासियों को फिरंगी उनसे आजादी दिलवाने के लिए हंसते-हंसते फांसी के रस्से चूम लिए थे। उनको कृतज्ञ राष्ट्र के सादर स्मृति सुमन समर्पित हैं।। हर देशवासी का शहीद-ए-आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की तिकड़ी के अग्रणी योद्धा सुखदेव की स्मृति में कोटि कोटि प्रणाम!!!
आज ही 15 मई के दिन महान क्रांतिकारी भारत मां के सूरमे शहीद सुखदेव जी का जन्म 1907 में हुआ था।। इनकी जयंती पर हर देशवासी का शत-शत नमन!।
और आज ही के दिन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत जी निधन भी 15 मई 2010 में हुआ था। भैैैैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर भी हर राजस्थानी व भारतवासी शत-शत नमन करता है !!!*
अल्फा न्यूज़ इंडिया देशभक्त सुखदेव की जयंती और उपराष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर अपने श्रद्धा सुमन समृद्धि सुमन कृतज्ञता बस समर्पित करता है आज आंखें नम हैं। खुशी के भी यही अश्रू हैं। और ग़म के भी।। और इनमें झलक गौरव की है दोनों ही देश का गौरव हैं।।