संयमित व संतुलित सम्भोग भी एक कारगर साबित व्यायाम

Loading

चंडीगढ़ :10 मई :- आरके शर्मा विक्रमा/ करण शर्मा प्रस्तोता:–
*दस बीमारियों का एक उपाय- संयोग*
●●●●क्या आपको पता है कि
नियमित संयोग से पैदा होने वाले हारमोन से ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी नहीं होती।
● दरअसल वैज्ञानिकों का एक बड़ा दल सेक्स से संबंधी भ्रांतियों को बदलने के लिए शोध में जुटा है।
● यह दल मानता है कि खुद को तरोताजा रखने व तनाव को दूर करने के लिए नियमित सेक्स एक अच्छा उपचार है।

सेक्स से शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन उत्पन्न होता है जो हड्डियों की बीमारी ‘ऑस्टियोपोरोसिस’ नहीं होने देता है।

●सेक्स से स्किन होती है सुंदर●
● सेक्स से एंडॉर्फिन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे स्किन सुंदर, चिकनी व चमकदार बनती है।
● एस्ट्रोजन हार्मोन शरीर के लिए एक चमत्कार है, जो एक अनोखे सुख की अनुभूति कराता है।

●सेक्स से परहेज यानी बीमारियों को न्योता●
● सफल व नियमित सेक्स करने वाले दंपति अधिक स्वस्थ देखे गए हैं।
● उनका सौंदर्य भी लंबी उम्र तक बना रहता है।
● उनमें उत्तेजना, उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास भी अधिक होता है।
● सेक्स से परहेज करने वाले शर्म, संकोच, अपराधबोध व तनाव से पीड़ित रहते हैं।
● यहां तक कि लंबी उम्र तक सेक्सुअल लाइफ आरंभ ना हो तो लड़कियों में फायब्राइड्स की समस्या हो जाती है।
● पुरुषों में अधिक समय तक सेक्स के प्रति अरूचि हो तो नपुंसकता का खतरा बढ़ जाता है।

●सेक्स एक प्रकार का व्यायाम●
● सेक्स एक प्रकार का व्यायाम भी है।
● सेक्स व्यायाम शरीर की मांसपेशियों के खिंचाव को दूर करता है और शरीर को लचीला बनाता है।
● एक बार का हेल्दी सेक्स किसी थका देने वाले एक्सरसाइज या स्विमिंग के 10-20 चक्करों से अधिक असरदार होता है।
● सेक्स विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा और कमर दर्द दूर करने के लिए सेक्स काफी सहायक सिद्ध होता है।

●°किस° से वजन घट सकता है●
● सेक्स से शारीरिक ऊर्जा खर्च होती है, जिससे चर्बी घटती है।
● एक बार के सेक्स में 500 से 1000 कैलोरी ऊर्जा खर्च होती है।
● सेक्स के समय लिए गए चुंबन भी मोटापा दूर करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
● विशेषज्ञों के अनुसार सेक्स के समय लिए गए एक चुंबन से लगभग 9 कैलोरी ऊर्जा खर्च होती है।
● इस तरह 390 बार चुंबन लेने से 1/2 किलो वजन घट सकता है।

●फेरोमोंस मतलब सेक्स परफ्यूम●
● वैज्ञानिकों ने शोध करके पता लगाया है कि सेक्स अगर स्वस्थ दिल-दिमाग और मानसिकता से किया जाए तो फेरोमोंस नामक रसायन से शरीर में एक प्रकार की शक्ति मिलती है।

साभार:- नेचुरोपैथ कौशल !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94340

+

Visitors