उत्तरप्रदेश में बच्चियों महिलाओं से बलात्कार व कत्ल सिर चढ रहे बोल

Loading

गाजियाबाद : 13 : अल्फा न्यूज इंडिया / मधुर शर्मा :—उत्तर प्रदेश में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार व छोटी बच्चियों के साथ शोषण को लेकर आम आदमी पार्टी की महिला संगठन सरकार के खिलाफ जिलाअधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन*

आज ग़ज़ियाबाद में आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा द्वारा संकल्प शक्ति पदयात्रा निकली गई। सैकड़ो महिलाओ ने जिसमे हिस्सा लिया। पश्चिमी यूपी के 17 जिलो से आप महिला संगठन आज थालीपीठ कर गाजियाबाद के धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

उस अवसर पर पदयात्रा एवम धरने के नेतृत्व कर रही महिला मोर्चा आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष डॉ छवि यादव ने प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था पर तीखा हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जैसे

1- प्रदेश में राम राज की बात जानने वाली बीजेपी सरकार रावण राज ले आई है। आज छोटी बच्चीयों के साथ बलात्कार उनकी हत्या की बात आम हो चली है। 2-महिलाओ के प्रति अपराधों में योगी सरकार में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अपराधियों के हौसले बढ़े हुए है। 3-भाजपा सरकार में अपराधियो को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।

4 – विधान सभा मे 143 बीजेपी विधयकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज है जिसमे से 114 के खिलाफ गंभीर अपराधों के मामले है। जब ऐसी सरकार चलने वाले होगे तो प्रदेश में अपराध बढेगा।

5 – गरीब आम जनता की कही कोई सुनवाई नही। गुंडागर्दी चरम पर है।

6. सरकार पुलिस कानून व्यवस्था में सुधार लाये।

7-अपराधियों के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बने जिसने 6 महीने में अपराधियो को सजा हो

8-अपराध में चाहे कितना भी बड़ा मंत्री विधायक शामिल हो, कानून अविलम्ब काम करे। वहीं आम आदमी पार्टी की महिला संगठन की महिलाएं थालिया पीटकर योगी सरकार को कुंभकरण की नींद जगाने का काम करेंगी। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की महिलाएं पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे वह सड़कों पर उतरेंगी। इस अवसर पर जॉन महिला टीम की विभा सिंह, हिना खान, भावना बिष्ट, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेणु तिवारी, सुनील शर्मा धर्मेंद्र प्रताप सिंह चेतन त्यागी जिलाध्यक्ष लोनी विधानसभा से हसमुदीन सैफि अल्प संख्या राशिद सिद्दीकी वंदना सत्येंद्र शर्मा वीर सिंह जिला अध्यक्ष बागपत ,सहित और अन्य जिलों से आई महिलाएं धरने प्रदर्शन व पदयात्रा में शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6092

+

Visitors