मनचला धुना छात्राओं ने धरा जब छत्रपति शिवाजी का निडर रूप

Loading

अमरोहा (महानाद) : 15 सितंबर : अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति:– उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के हसनपुर में छात्राओं के साथ रोज छेड़खानी करने वाले मनचले को छात्राओं ने पब्लिक के साथ मिलकर सबक सिखाया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान मनचला पिटता रहा और हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लेकिन मनचले की छेड़खानी से तंग आ चुकी लड़कियों ने हिम्मत करके मनचले को ना सिर्फ पीटा बल्कि पुलिस के हवाले कर दिया। लड़कियों का कहना है कि उनके अंदर यह हिम्मत जब से आई है जब से इंटर कॉलेज में पुलिसकर्मियों ने जाकर आत्मबल का एहसास कराया था।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के हसनपुर में सुखदेव इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की दो छात्राएं मनचले की छेड़खानी से परेशान आ गई थी। यह मनचला रोज इनको छोड़ता था और इनका पीछा करके इनसे गंदी गंदी हरकतें करता था। जिसकी वजह से यह छात्राएं काफी परेशान आ गई थी।

इन छात्राओं ने आज इस मनचले को सबक सिखाने का ठान लिया। जब यह मनचला इनको रास्ते में मिला और इसलिए इनके साथ फिर छेड़खानी करने की कोशिश की तो इन छात्राओं ने हिम्मत करके मनचले को घेर लिया और पब्लिक के साथ मिलकर उनकी धुनाई कर दी। बताते हैं कि 1 महीने से लगातार यह लड़कियों को छेड़ रहा था और उनके साथ गंदी गंदी हरकतें करता था, जिसकी वजह से आज इन लड़कियों ने हिम्मत जुटाकर के इस मनचले को सबक सिखाया है। यह दोनों छात्राएं इस मनचले को लेकर हसनपुर कोतवाली में पहुंची और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मनचले खिलाफ मुकदमा दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि महिला जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूल कॉलेजों में जाकर लड़कियों को जो जागरूक किया गया था उसी का नतीजा है कि इन लड़कियों ने इस मनचले की पिटाई की है और इस मनचले को सबक सिखाया है। हमने मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साभार।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8089

+

Visitors