*जिलाधिकारी की चाय कर्मचारियों पर पडी भारी* 

मुजफ्फरनगर : 12 जुलाई : अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क / मधुर शर्मा :—समय सुबह के 9 बजे ##जिलाधिकारी का कार्यालय कक्ष@@दिन शुक्रवा।।।

जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय जन समस्याए सुन रहे थे तभी एकाएक जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट कर्मचारियेां का उपस्थिति रजिस्टर अपने कार्यालय कक्ष में मंगवाया जिससे पूरे कलैक्ट्रेट में हडकम्प की स्थिति बन गई। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका के अवलोकन के उपरान्त रजिस्टर अपनी टेबल पर रख निर्देश दिये कि अब जो भी कर्मचारी आयेगा कार्यालय कक्ष में आकर अपनी हाजिरी रजिस्टर मे अंकित करेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जो भी कर्मचारी लेट आये अपनी उपस्थिति लगाने के बाद उसे बैठकार चाय पिलाई जाये। कर्मचारी डरे सहमे आते रहे और और जिलाधिकारी की चाय पीते रहे। इस गाधी वादी तरीके की कर्मचारियों में पूरे दिन चर्चा होती रही।। वही लेटलतीफ आने वाले कर्मचारियेां में भय कि स्थिति भी बनी रही।  कि कही कोई कडी कार्यवाही प्रस्तावित न कर दी जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि 12 कर्मचारी लेट आये थे।। जिनकेा हाजिरी लगाने के बाद लेट आने पर चाय पिलाई गई। उन्होने निर्देश दिए प्रातः 9 बजे से सभी अधिकारी कर्मचारी अपने अपने कार्यालय  में उपस्थित रहेंगे । आज जिलाधिकारी की चाय कर्मचारियेां पर भारी पडी।

सूचना विभाग, मु0नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *