कमलम में सौर ऊर्जा संयंत्र लगा, देश का प्रथम राज नीतिक कार्यालय बना ; खटटर

Loading

कमलम में सौर ऊर्जा संयंत्र लगा, देश का प्रथम राज नीतिक कार्यालय बना ; खटटर 

चंडीगढ़ 16  सितम्बर: आरके शर्मा विक्रमा ;—–भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का आयोजन पार्टी के स्थानीय कार्यालय कमलम् सेक्टर 33 में हुआ | इस कार्यकारिणी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी के संगटन महामन्त्री दिनेश कुमार ने विशेष रूप से इसमें भाग लिया | कार्यकारिणीकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने की |

           कार्यकारिणी में शामिल हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में 26 किलोवाट की बिजली कि क्षमता पैदा करने वाले सौर ऊर्जा संचालित संयंत्र का उद्घाटन भी किया | उल्लेखनीय है कि इस सौर ऊर्जा से बिजली पैदा करने वाले संयंत्र को स्थापित कर के चंडीगढ़ भाजपा कार्यालयदेश में पहला ऐसा राजनैतिक कार्यालय बना| ऐसा सौर ऊर्जा का प्लांट देश में अभी तक किसी भी राजनैतिक दल ने अपने कार्यालय में नहीं लगवाया है | इस सौर ऊर्जा संचालित संयंत्र से अब चंडीगढ़ भाजपा काकार्यालय में जितनी बिजली वर्तमान में खपत की जा रही है, आने वाले 25 वर्षों तक ये संयत्र अपने आप में पर्याप्त है |
             इस से पूर्व कार्यकारिणी की शुरुआत दीप प्रज्वलन औरवन्दे मातरम से हुई औरपूर्व प्रधानमन्त्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहावसान के एक माह पूरा होने पर उनको दो मिनट का मौनव्रत रख कर श्रधान्जली अर्पित की गई |
अपने अध्यक्षीय संबोधन में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने केंद्रीय नेतृत्त्व द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की संजय टंडन ने स्वच्छ भारत, उज्जवला योजना, जन धन योजना, आयुष्मान भारत आदि योजना का विशेष जिक्र किया इसके अलावा चंडीगढ़ में भी चलाई जा रही साईकल ट्रैक,सरकारी नौकरियों  मे आयु 25 से बड़ा कर 37 वर्ष किये जाने पर  और उन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया |  टंडन ने बताया कि चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय  में “हमारे मोदी जी” कक्ष बनाया जा रहा है जिसमे चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रवास के समय की यादो को संजोया गया है कार्य कर्ताओ के महत्व को समझते  हुए संजय टंडन ने कहा कि पार्टिया बिल्डिंगो से नही चलती, कार्यकर्ताओ से चलती है “हमारी सरकार अच्छी सरकार,”“मेरा बूथ सबसे मजबूत” का नारा दिया और कार्यकर्ताओ में आगामी चुनावो के लिए जोश भरा |
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डालते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की जब स्थापना हुई थी तब कुछ लोगों का पार्टी को समर्थन प्राप्त था | धीरे धीरे पार्टी की विचारधारा ने अपना सकारात्मक रंग छोड़ते हुए केंद्र में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की और वहीँ अधिकाँश  राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी | देश की जनता ने भाजपा की नीतियों का साथ देते हुए सभी दलों को सिरे से खारिज करते हुए देश की सत्ता की भागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपी और 5 साल से भी कम समय में देश की जनता को समझ आने लगा कि विकास की लहर मोदी जी ने चलायी है वास्तव में उसी को जनहित का सम्मान करने वाली सरकार कहते हैं | 
उन्होंनेकहा कि ये बहुत ही सौभाग्य की बात है कि 26 किलो वाट के सौर ऊर्जा को बनाने के लिए चंडीगढ़ भाजपा ने पहल दिखाई और इस सपने को कारगार करने के लिए प्रदेश की समूची टीम दिन रात लगी रही जिसके लिए संजय टंडन और उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र हैं |
इस कार्यकारिणी में पार्टी के पंजाब और चंडीगढ़ प्रदेश के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने संगटन से जुड़े विषयों को  विस्तार से समझाया और उन पर विस्तृत रूप से चर्चा की | 
उन्होंने कार्य समिति  का महत्त्व समझाते हुए कहा कि कार्य समिति में हिस्सा लेना प्रत्येक अपेक्षित सदस्य का दायित्व है इसे बहुत गम्भीरता से लेना चाहिए |  उन्होंने कहा कि आज भाजपा को छोड़ कर लगभग सभी राजनैतिक दलों में भाई भतीजावाद पनप रहा है | यह लोकतंत्र के लिए खतरा है | भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमे लोकतंत्र विद्यमान है | 
       

 प्रदेश कार्यकारिणी के बारे में बताते हुए पार्टी के मीडिया विभाग के संयोजक रविन्द्रपठानिया ने बताया कि बैठक में संगठन की और से इस बार सभी को इसमें भाग लेना अनिवार्य किया गया | इस कार्यकारिणी में सभी पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,महामंत्री,पूर्व और वर्तमान सांसद, पूर्वएव वर्तमान मेयर, पूर्वएव वर्तमान जिला परिषद् चेयरमैन और सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष व सदस्य, सरपंच, पार्षद, जिला अध्यक्ष व महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, विभाग प्रकल्प, प्रकोष्ठ आदि के संयोजक आदि भी भाग लिया|

                                इस अवसर पर शहर कि सांसद किरण खेर ने भी अपने विचार रखे और प्रधान मंत्री के बारे में बोलते हुए कहा कि देश को नरेन्द्र मोदी के रूप में एसा प्रधान मंत्री मिला है जो न खाता है न खाने देता है न सोता है न सोने देता है उनकी कार्य शैली  से देश लगातार तरक्की कि राह पर है | 
कार्यक्रम के उपरान्त श्रधेय अटल जी के देहावासन के एक माह पूरा होने पर उनकी याद में काव्यजली का आयोजन किया गया जिसमे नामी 6 कवियों को कविता पाठ करने के लिए बुलाया गया |इस कार्यक्रम में सुनील ह्थरसनरेलवी, सुश्री उर्मिला कौशिक “सखी”, कृष्ण कान्त, सुनील बरेलवी, दीपक खेत्रपाल और सुश्री नेहा अपनी अपनी कविता से सभी को मंत्रमुग्ध किया और अपनी कविताओं के माध्यम से अटल जी को श्रधान्जली प्रदान की|  इस मौके पर अटल जी द्वारा लिखी गई कविताओं की पर्दर्शनी भी लगायी है | इसमौके पर उनके जीवन से जुडी डाक्यूमेंट्री फिल्म को भी दिखाया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11461

+

Visitors