सर्वसम्मति से कमेटी के नए पदाधिकारियों को नियुक्त

Loading

चंडीगढ़ ; 8 अक्टूबर : आरके शर्मा विक्रमा ;—– स्थानीय 

  श्री सनातन धर्म प्रचार मंडल (श्री राधा कृष्ण मंदिर)
सेक्टर 18 सी  की आम बैठक हुई !  जिसमे उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से
कमेटी के नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया |

उक्त  जानकारी कमेटी के महासचिव राजीव गोयल ने प्रदान करते हुए बताया कि कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पी सी डोगरा और चेत्तन मित्तल
को कमेटी का संरक्षक, एस एल गोयल को अध्यक्ष, सुरेश गोयल और सुभाष बंसल को
उपाध्यक्ष, विजय शर्मा को वित्त सचिव, कांता सोबती को संयुक्त सचिव, दिनेश गोयल को
सह सचिव नियुक्त किया है | उन्होंने कहा कि संस्था का चुनाव सर्वसम्मति से और
शांतिपूर्वक संपन्न हुआ | पदाधिकारियों की घोषणा के उपरान्त उपस्थित सभी लोगों
ने नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई प्रदान की और कमेटी के अध्यक्ष एस एल गोयल और अन्य
सभी पदाधिकारियो ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8254

+

Visitors