रोहित शर्मा टी 20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बने ;बधाई हो बधाई

Loading

रोहित शर्मा टी 20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बने ;बधाई हो बधाई

 

 

चंडीगढ़/लखनऊ : 7 नवम्बर ; अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;—— लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उनका बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित ने लखनऊ टी-20 में प्री दीवाला धमाका करते हुए सात छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। ऐसा कर वह अब टी-20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा 2203 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने हमवत्न विराट कोहली (2102 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। अब वह भारत की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो वह अब सिर्फ मार्टिन गुप्टिल (2271) से ही पीछे चल रहे हैं। -सुरेश रैना 1605 रन बनाकर तीसरे नंबर पर : भारत की ओर से टी-20 में ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर सुरेश रैना बने हुए हैं। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रैना अब तक 1605 रन बना चुके हैं। इसके बाद इस लिस्ट में एमएस धोनी 1487, युवराज सिंह 1177 बने हुए हैं। रोहित ने 40 पारियों में पूरे किए थे 1000 रन भले ही रोहित विराट कोहली के टी-20 में कुल रनों का पीछे छोड़ गए हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें 40 पारियां खेलनी पड़ी। जबकि वहीं, कोहली इस लैंडमार्क तक महज 27 पारियां में ही पहुंच गए थे। इसके अलावा सुरेश रैना और युवराज सिंह ने 41, शिखर धवन ने 42 तो एमएस धोनी ने 58 पारियां में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। -रोहित के टी-20 में 96 छक्के हुए पूरे वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में रोहित ने तीन गगनचुंबी छक्के भी लगाए। ऐसा कर उन्होंने अपने छक्कों की संख्या 96 कर ली है। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुल्लम को पीछे छोड़ा। मैकुल्लम अब तक 91 छक्के लगा चुके थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो 83 छक्कों के साथ चौथे तो डेविड वार्नर और ऐरोन फिंच 79 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं। – 8वीं शतकीय साझेदारी में शामिल हुए रोहित रोहित ने न सिर्फ लखनऊ टी-20 में 100 रन बनाए बल्कि साथ ही साथ 8 बार शतकीय साझेदारियों में बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड भी बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त तौर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स हेल्स के नाम था जोकि टी-20 मैचों में सात बार अपने साथियों के साथ शतकीय साझेदारियां कर चुके थे। अब रोहित इन सबसे ऊपर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8540

+

Visitors