भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के आदर्शो को जीवन में धारण करने की जरुरत : कैलाश

भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के आदर्शो को जीवन में धारण करने की जरुरत : कैलाश 

कुरुक्षेत्र : 4 जुलाई : आरके शर्मा विक्रमा /राकेश शर्मा ;—–कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डा. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा के आदर्शो को अपने जीवन में धारण करने की जरुरत हैं। जो व्यक्ति सदाचार को अपनाएगा वह निश्चित ही अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगा। 
वे बुधवार को गुलजारी लाल नंदा नीतिशास्त्र- दर्शनशास्त्र केन्द्र संग्रहालय एवं पुस्तकालय की ओर से भारत रत्न स्वर्गीय गुलजारी लाल नंदा की जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले पंडित नरेश कौशिक व उनके शिष्यों ने हवन यज्ञ में मंत्रौच्चारण किया। इस हवन यज्ञ में विश्वविद्यालय के कुलपति डा. कैलाश चंद्र शर्मा, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एसडीएम अनिल यादव, सीईओ केडीबी पूजा चांवरिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, प्रौफेसर इंचार्ज राजेश्वर मिश्रा, समाज सेवी विजय सभ्रवाल व नगर के अन्य गणमान्य लोगों ने नंदा जी के सदाचार समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

कुलपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जन्म दिवस प्रेरणा की दृष्टि से मनाया जाता हैं ताकि बच्चों और परिवार के सदस्यों तथा समाज के लोगों को संस्कार दिए जा सके। जो व्यक्ति देश और समाज के लिए अनुकरणीय कार्य करते हैं तो उन महान लोगों का जन्म दिवस पूरा समाज मनाता हैं। इस प्रकार के महापुरुषों की जयंती पर विचार-विमर्श कर देश और समाज के लिए कुछ अच्छा करने का संकल्प लिया जाता हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न नंदा जी ने सारी उम्र समाज के लिए जिए और कुुरुक्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। नंदा जी ने मजदूर व समाज के अंतिम छोर रहने वाले लोगों के लिए कानून बनवाए और उनके हितों के लिए कार्य किया। लोकतांत्रिक व्यवस्था में गली मौहल्ले की समस्याओं को संसद तक पहुंचाकर नंदा जी ने अपना नैतिक कर्तव्य निभाने का काम किया। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र को अपनी कर्मभूमि भी बनाया- आज समाज के हर व्यक्ति को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। तभी उनके जंयती समारोह को मनाने के प्रयास सार्थक हो सकेंगे।
विधायक सुभाष सुधा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन गुलजारी लाल नंदा के जयंती समारोह पर बधाई देते हुए कहा कि नंदा जी ने कुरुक्षेत्र के विकास को जो सपना देखा, आज उस सपने को साकार करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा हैं। सरकार द्वारा ब्रहमसरोवर में निंरतर जल प्रवाह को प्रोजैक्ट को अमलीजामा पहनाया। इसके अलावा सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र को विकसित करने के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा हैं। कुरुक्षेत्र को श्रीकृष्णा सर्किट में शामिल करके 97.50 करोड़ रुपए की राशि मुहैया करवाई और पिपली से लेकर थर्डगेट तक गुलजारी लाल नंदा मार्ग को 47 करोड़ रुपए का बजट खर्च करके सुंदर बनाया जाएगा। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सैंकड़ों करोड़ रुपए की अनुदान राशि विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च की है।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा कर्म करने में विश्वास रखते थे और कुरुक्षेत्र को विकास की राह पर लाने का काम नंदा जी ने किया, इसी उदेश्य के लिए ही केडीबी की स्थापना भी की। इस धर्मक्षेत्र के विकास का पहिया निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। सभी के प्रयासों से कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर को देश के 30 नामी धार्मिक स्थलों की सूचि में शामिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थो का विकास करने में लगे हुए है। अभी हाल में ही कैथल में एक तीर्थ के जिर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपए की अनुदान राशि दी है। सीईओ केडीबी पूजा चांवरिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र का विकास नंदा जी का ड्रीम प्रोजेक्ट था। कुरुक्षेत्र का विकास करना उनके सपनों को पूरा करने जैसा है। हम सबकी जिम्मेवारी है कि हम कुरुक्षेत्र के विकास के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास करें। समाज सेवी विजय सभ्रवाल ने कहा कि ज्यों-ज्यों समय बीत रहा हैं त्यों-त्यों भारत रत्न नंदा जी का महत्व भी बढ़ रहा हैं। इनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता हैं। इस कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रौफेसर कैलाश चंद्र शर्मा, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
केन्द्र के प्रो. इंचार्ज प्रो. राजेश्वर मिश्रा ने केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। संगीत विभाग के शिक्षकों डा. अशोक, डा. तरुण ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर डीआरओ चांदी राम चौधरी, डा. सीडीएस कौशल, डा. हितेन्द्र त्यागी, डा. रामचंद्र, डा. सीसी त्रिपाठी, जिला खेल अधिकारी यशबीर सिंह, केडीबी सदस्य सौरव चौधरी, प्रोफेसर सुचि स्मिता, राजेन्द्र जोशी, केसी रंगा, डा. नरेन्द्र सिंह, डा. अशोक शर्मा, वीसी के सचिव रवि थापा, कृ़ष्णा म्यूजिय़म के क्यूरेटर राजेन्द्र राणा, कृष्ण धमीजा, विनोद गर्ग, फकीर चंद, सुभाष गुप्ता, कुलदीप सिंह, खरैती लाल सिंगला, केडीबी के लेखा अधिकारी लक्ष्मीनाथ, संपदा अधिकारी राजीव शर्मा, कर्ण सिंह, एमके मोदगिल, यशपाल नारंग सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।  
बाक्स
विश्वविद्यालय प्रशासन ने किन लोगों को किया सम्मानित
भारत रत्न गुलजारी लाल नन्दा नीतिशास्त्र व दर्शनशास्त्र केन्द्र में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में विजडम की दिव्या देवगन प्रथम, यूनिवर्सिटी सीनियर माडल स्कूल से शिक्षक डा. सुशील टाया के छात्र हितेश शर्मा द्वितीय, गीता आवासीय स्कूल की प्रिया व्रत तृतीय तथा गुरुकुल के अनमोल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर गु्रप में गुरुकुल प्रथम, खुशी द्वितीय, शिवम तृतीय, इशिता को सांत्वाना पुरस्कार दिया गया। निबंध लेखन में शगुन, मौसम, समर्पण, लितिका, कनिष्ठ वर्ग में गार्गी, निविशा, गौरव रंग, आदित्य को पुरस्कार दिया गया। पेटिंग प्रतियोगिता में अजय पांचाल, आयुष, सुरभी, जसबीर कौर, अर्शदीप, सोनिया पांचाल, सुहानी को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *