खाकी वर्दीधारी युवकों ने नाबालिगा को बनाया वासना का शिकार

Loading

चंडीगढ़ : 11 जुलाई : आरके शर्मा विक्रमा :—होमगार्ड के दो जवानों ने नाबालिग लड़की का रेप करने का अक्षम्य अपराध किया है। इस बाबत जब चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस हैड क्वार्टर में फोन कर उक्त दुष्कर्म के बारे जानकारी व पुष्टि के लिए संपर्क किया तो नाकामी हाथ लगती रही।

शूरवीरों के प्रांत पंजाब के जिला होशियारपुर से एक बेहद ही नाबालिगा से खाकी वर्दीधारी जवानों द्वारा जबर  जिननाह करने का शर्मनाक मामला सामने आया है| यहां जनता के जान-माल की  रक्षा करने वाली खाकी ही रक्षक से भक्षक बन बैठी| यहां खाकी पर रेप के आरोप के गंदे  अमिट दाग लगे हैं| दरअसल यहां एक नाबालिग लड़की रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही थी, तभी होमगार्ड के दो मनचले जवान उसके पास गए और उसे पूछताछ के बहाने रेलवे के सुनसान क्वार्टर में ले गए| यहां पर दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया|पीड़िता ने ज़ख्मी हालत में ही इसकी इत्तिला अपने चाचा को दी| जिसके बाद पीड़िता और  चाचा ने पुलिस को इसकी लिखती शिकायत दी|
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता के बयान पर जांच शुरू कर दी है| पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जायेगा| समूचे जिले में घटना की खूब भर्त्सना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8405

+

Visitors