हॉक ग्रुप आफ पब्लिकेशंस के पुष्कर राज कपूर का आकस्मिक निधन पर शोक की लहर

Loading

चंडीगढ़:15 अक्टूबर आर के विक्रमा शर्मा /हरीश शर्मा /करण शर्मा प्रस्तुति:—–  हरिद्वार बहादराबाद से प्रकाशित द हॉक अंग्रेजी व हिंदी समाचार पत्र दि हॉक के स्वामी,सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर का निधन हो गया हैं।बताया जा रहा हैं कि कपूर की पहले से ही सांस लेने में परेशानी होती थी,गत रात्रि उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और निधन हो गया।वह अपने पीछे पत्नी बेटे व बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए।उनके आकस्मिक निधन पर सभी पत्रकारों ने गहरा दुःख जताया।

विभिन्न पत्रकार संगठनों ने कहा इस दुख की घड़ी में कपूर परिवार के साथ सहभागी हैं,और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भगवान बद्रीविशाल पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार राजपाल बिष्ट,प्रमोद सेमवाल,सुरेन्द्र रावत,देवेन्द्र रावत,कृष्ण कुमार सेमवाल आदि उपस्थित रहें। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेवानिवृत्त)ने वरिष्ठ पत्रकार श्री पुष्कर राज कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की हैं वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री पुष्कर राज कपूर के निधन पर दुःख व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6811

+

Visitors