सैनिकों के बलिदान का निश्चित बदला लेंगे मोदी ; अनुराग ठाकुर

Loading

 चंडीगढ़ ; 22 फरवरी ; अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क;—भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोयल के नेतृत्व में विजय लक्ष्य  2019  युवा सम्मेलन  का आयोजन  भवन में किया गया ! जिस में हमीरपुर से भाजपा सांसद औरलोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। 

लोकसभा में भाजपा सांसद और पार्टी के मुख्य सचेतक अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान जानता है कि वह भारत से सीधे लड़ नहीं सकता है, इसीलिए वह जैश-ए-मोहम्मद, जमात-उल-दावा, आदि जैसे अपने सहयोगी आतंकी संगठनों के माध्यम से परदे के पीछे से कायरता पूर्ण हमले करवाता है।

               प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को छूट दी गई है ! और उन्हें यकीन है कि वे सटीक समय पर हमारे बहादुर सैनिकों के बलिदान का निश्चित बदला लेंगे। उन्होंने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने को भी कहा। उन्हों ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, नरेंद्र मोदी जैसे हमारे नेताओं की मेहनत के बल पर हमारी पार्टी 1984  में 2  सीटों से बढ़कर 2014 में 282  सीटों पर पहुंची !  और अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम ‘अब की बार,400  पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास करें।      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5937

+

Visitors