मोदी और योगी के शासन में वाक्य ही मां बहन बेटियां कतई नहीं हैं सुरक्षित

Loading

चंडीगढ़+ गाजियाबाद;- अक्टूबर:– राजेश पठानिया+अनिल शारदा /दिलीप शुक्ला प्रस्तुति:—एक महिला के साथ बेइंतहा बर्बरता की बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 38 साल की महिला के साथ बड़ ही क्रूरता से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि दो दिन तक 5 लोगों ने महिला के साथ रेप किया और फिर इसके बाद आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्टी में आयरन रॉड तक डाल दी। वहीं, आयरन रॉड डालने के बाद आरोपी महिला को लहूलुहान मरणासन्न हालत में एक बोरे में भरकर सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए। इधर, 18 अक्टूबर की सुबह पुलिस के पास सूचना पहुंची कि गाजियाबाद के आश्रम रोड के किनारे एक महिला पड़ी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया| महिला की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। महिला दिल्ली की रहने वाली है।

भाई के पास आई थी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला दिल्ली से गाजियाबाद अपने भाई के पास आई थी। भाई का जन्मदिन मनाना था| जन्मदिन मनाने के बाद भाई ने महिला को दिल्ली वापिस जाने के लिए बस या ऑटो के लिए एक स्टॉप पर छोड़ दिया और मौके से चला गया। इधर महिला बस या ऑटो का इन्तजार कर ही रही थी कि इतने में चार लोग मौके पर आये और महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गए। ये लोग महिला को जहां ले गए। वहां पहले से ही एक और शख्स मौजूद था। जहां पांचों लोगों ने महिला के साथ रेप किया और उसके साथ बर्बरता की। फ़िलहाल, आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के जानकार है। महिला का आरोपियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।

दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया

इधर, दिल्ली महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लिया है और गाजियाबाद में महिला के साथ रेप के इस मामले में पुलिस से विस्तृत कार्रवाई की पूरी जानकारी मांगी है। वूमैन कमीशन आफ दिल्ली की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ‘दिल्ली की महिला ग़ाज़ियाबाद से रात में वापिस आ रही थी। एक बस स्टॉप पर वह दिल्ली के लिए जाने वाली बस का या किसी बहन का इंतजार कर रही थी।  तभी उसे ज़बरन उसे उठा लिया गया। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है। वरिष्ठ अधीक्षक पुलिस, गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है।

शर्म दुख हैरत की बात तो यह है कि यह निंदनीय कुकर्म अमानवीय जुल्म आदित्यनाथ योगी के शासनकाल में और प्रांत में हो रहा है। गुंडों के अंदर जुल्म करने की प्रवृत्ति कूट-कूट कर भरी हुई है कि उन्होंने 2 दिन ना जाने कितनी बार महिला से जबरदस्ती बलात्कार किया साथ ही उससे मारपीट की 2 दिन तक उसको भूखा रखा गया और जिंदगी की हदों को पार करते हुए उसी महिला के गुप्तांग में लोहे की रॉड घुसा दी गई यह ठीक वैसे ही था जैसे निर्भया दिल्ली कांड में बलात्कारियों ने निर्भया के गुप्तांग में रोड गुस्सा कर घूम आई थी तड़प तड़प कर निर्भया ने इस दुनिया से मुक्ति पाई थी ऐसे दिल दहलाने वाले जुल्म को अंजाम देने वाले जालिमों का असर भी बिल्कुल ऐसा ही किया जाना चाहिए इस खबर पर एक अशिक्षित कृष्ण ने कहा कि ऐसा अमानवीय कृत्य उनकी बहन बेटियों के साथ नहीं किया जाना चाहिए बल्कि उन्हीं मर्दों के साथ यह सब करते हुए वहीं रोड उनके भी गुप्तांगों में घुस आई और घुमाई जानी चाहिए लेकिन जो देश में कानून है वह इतना छोटा व अपाहिज ही नहीं अपितु नाम मात्र है। औरतों के साथ इस तरह के जुल्म केंद्र में और प्रांत में भाजपा नीत सरकारों के दौर में हो रहा है तो अब दोस्त कांग्रेस को समाजवादी पार्टी को और दूसरी पार्टियों को कैसे दिया जा सकता है क्या आदित्य योगी जी इस और विशेष ध्यान देखकर मां बहन बेटियों की आबरू की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे या उनके दावे और वादे सिर्फ चुनावों के नजदीक ही होते हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5913

+

Visitors