युवती को नग्न करवाया पर करोड़ों रुपये की नोटों की नहीं करवाई बरसात

Loading

भोपाल 8 मई : अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क :—-एक तांत्रिक और उसके सहयोगियों ने उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला और 20 साल की युवती से नोटों की बारिश करवाने का झांसा देकर निर्वस्त्र करने एवं छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। तांत्रिक ने 10 करोड़ रुपए के नोट बरसाने का लालच दिया था। इसके एवज में महिला के पति से 50 हजार रुपए लिए थे। तांत्रिक ने महिला और युवती को निर्वस्त्र कर पूजा में बैठाया और अश्लील हरकत की। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित तांत्रिक व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। फरियादी महिला के तीन बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि श्रीकृष्ण कॉलोनी निवासी महिला ने मंगलवार को शिकायत की कि संजय नगर निवासी तांत्रिक संतोष शर्मा ने एक माह पूर्व उसके घर पर नोटों की बारिश करवाने का झांसा देकर पूजा करवाई थी। इस दौरान तांत्रिक शर्मा व उसकी पत्नी खुशबू उर्फ संतोषबाई और गुना के दो युवक मौजूद थे। खुशबू ने उसके पति को कमरे के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद तांत्रिक ने दरवाजा बंद कर लिया था। तांत्रिक ने उसे निर्वस्त्र होने को कहा और पूजा में बैठा दिया। करीब एक घंटे की पूजा के बाद उसके साथ तांत्रिक व उसके साथियों ने अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। महिला ने उसका विरोध किया। इसके बाद भी तीनों नहीं माने। कमरे से बाहर आकर महिला ने इसकी जानकारी पति को दी। इस पर तांत्रिक व उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी।महिला ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार काफी परेशान है। इसके कारण वह शर्मा के यहां गई थी। शर्मा ने उसे बताया कि वह तंत्र क्रिया कर करोड़ों रुपए की बारिश करवा सकता है, मगर इसके एवज में 50 हजार रुपए देना पड़ेंगे। महिला राजी हो गई। उसने अपने पति को बात बताई। शर्मा ने उसके मोबाइल पर नोटों की बारिश करवाने व तंत्र क्रिया करने के दो वीडियो भेजे थे। इस वीडियो में तांत्रिक नोटों की बारिश करवाते दिखाई दे रहा था। इससे वह झांसे में आ गई। महिला के पति ने 50 हजार रुपए शर्मा को दे दिए थे। तांत्रिक पूजा के बाद महिला व उसका पति संतोष शर्मा से 50 हजार रुपए वापस मांग रहे थे, मगर वह उसे लौटा नहीं रहा था। मंगलवार को भी दोनों पति-पत्नी रुपए लेने शर्मा के घर गए तो उनके साथ मारपीट की गई। दोनों ने इसकी शिकायत चिमनगंज टीआई मनीष मिश्रा को की। मामला समझने के बाद टीआई ने शर्मा व उसकी पत्नी को थाने बुलाया। मगर तांत्रिक की पत्नी डॉयल 100 वाहन के आगे लेट गई। इस पर पुलिस ने बलप्रयोग किया। महिला ने पुलिस को बताया कि आगर रोड स्थित कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती को भी तांत्रिक शर्मा ने नोटों की बारिश करवाने का झांसा देकर पूजा के लिए घर बुलाया था। यहां उसे भी निर्वस्त्र कर पूजा में बैठाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। तांत्रिक ने उसे धमकी दी थी कि वह किसी को भी घटनाक्रम बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। इस डर से उसने पुलिस को शिकायत नहीं की थी। मंगलवार को महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने युवती को भी थाने बुलाकर मामले की जानकारी ली। इस पर युवती ने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया।युवती अविवाहित है और उसके पिता का निधन हो गया है। साभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10900

+

Visitors