जड़ों से जुड़ो नारी रंगमंच कलाकार संस्था अभिनीत करेंगी रामलीला के पात्रों की सशक्त भूमिकाएं

Loading

चंडीगढ़:- 24 सितंबर;- आरके विक्रमा शर्मा /राजेश पठानिया/ अनिल शारदा+करण शर्मा+ हरीश शर्मा प्रस्तुति:– भाद्रपद पूर्णिमा तथा प्रतिपदा प्रविष्टे 25 प्रोषठपदी महालय श्राद्ध 10 सितंबर को प्रारंभ हुए थे।  रविवार 25 सितंबर को पितृ पक्ष श्राद्ध समाप्त हो रहे हैं इरादों के साथ ही रामलीला का आगमन हो जाता है देशभर में ही नहीं विदेशों में भी रामलीला का मंचन शुरू हो जाता है। और दशहरे को बुराई के प्रतीक रावण मेघनाथ कुंभकरण अहिरावण के पुतलों का दहन करके सबक लिए आ जाता है। भगवान श्री राम की अच्छाई मर्यादा आदर सत्य पराक्रम भाईचारा की ही जीत होती है। रामलीला का मंचन अपनी अपनी परंपराओं मुताबिक होता है। लेकिन मंचन सिर्फ भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम सिया राम के जीवन की व्याख्या करता मंचन ही सर्व प्रचलित है।।

अक्सर रामलीला में कई कलाकार देखे होंगे। जो श्रीराम, माता सीता, रावण से लेकर अन्य किरदारों का अभिनय करते हैं। लेकिन ऐसी रामलीला आपने नहीं देखी होगी ना ही कभी सुनी होगी कि जिसमें हर किरदार में महिलाएं ही हैं। जी हां। ट्राईसिटी की महिलाओं की संस्था ही रामलीला का मंचन कर रही हैं। 32 महिलाओं का यह ग्रुप भगवान श्रीराम, रावण, कुभंकर्ण, मेघनाद, विभीषण तक का किरदार निभा रही हैं। खास बात यह है कि इस रामलीला में एक भी पुरुष कलाकार नहीं है। यह रामलीला चंडीगढ़ से सटे जिला मोहाली के  जीरकपुर के पीरमुछल्ला में 26 सितंबर से शुरू हो रही है।  विशेष आकर्षण यह है कि इस उक्त रामलीला में सात साल से लेकर 77 वर्ष तक की 32 महिलाएं शामिल हैं। श्रीरामलीला में अभिनय करने वाली रंगमंच की इन मांझी और सजी हुई कलाकार महिलाओं में पेशे से पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की एडवोकेट, बिजनेस वूमेन, बैंकर और फाइनेंसर भी हैं। यही नहीं इनके अलावा स्कूल और कालेज की छात्राएं भी हैं। उक्त रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की जननी माता कौशल्या का अभिनय 77 वर्ष की पुष्पा जुनेजा कर रही हैं। “जड़ों से जुड़ो” स्वयंसेवी संस्था की ये तमाम महिलाएं रामलीला का मंचन कर रही हैं। उक्त जड़ों से जुड़ो संस्था की संस्थापिका  एकता नागपाल बताती हैं कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ सिर्फ महिला का नौकरी कर लेना भर नहीं होता। महिला आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ सामाजिक, पारिवारिक सामजस्यता बिठाने में भी समर्थ और सक्षम  होनी चाहिए। इसी भगीरथी सोच व धयेय को प्रफुल्लित व प्रोत्साहित करने हेतु संस्था की ओर से यह कामयाब कोशिश की गई है। हां यह बताना भी सराहनीय है कि इस रामलीला का निर्देशन पुरुष कर रहे हैं।।

अल्फा न्यूज़ इंडिया ने जानकारी एकत्रित की है कि इस संस्था में कुछ महिलाएं हर पहलू से संपन्न हैं। तो कुछ निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों से भी हैं। मजेदार बात यह है कि सभी की सोच एक है। महिला सशक्तिकरण की जागृत ज्योति का प्रचार और प्रसार करना इसी मंतव्य को लेकर यह संस्था रंगमंच पर रामलीला के मंचन के साथ कला का और नारी सशक्तिकरण की सामर्थ्य का भरपूर मंचन के लिए उपस्थित हैं। पुरुष प्रधान समाज में यह परिकल्पना का साकार रूप है। और इस प्रयास की सफल साकार प्रस्तुति चारों और शाबाशी बटोर रही है।सही अर्थों में समाज सेवक और धर्म प्रज्ञ पंडित राम कृष्ण शर्मा जी सेक्टर 11 पंचकूला वाले ने महिलाओं के इस अनुकरणीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए संस्था को 1111 रुपए देने की सराहनीय शुरुआत की है।

अल्फा न्यूज़ इंडिया के धर्म प्रभाग प्रभारी आरके विक्रम शर्मा ने भी महिला कलाकार संस्था का सम्मान करते हुए सभी महिला रंगमंच कलाकारों का क्रम से जीवन परिचय उपलब्धियां समाज के प्रति सकारात्मक सोच और समाज में व्याप्त कुरीतियों को लेकर साक्षात्कार प्रकाशित करने की निस्वार्थ रूप से घोषणा की है उक्त महिला संस्था की कोई भी महिला कलाकार अल्फा न्यूज़ इंडिया के किसी भी स्थापित पत्रकार के निजी मोबाइल नंबर पर संपर्क करके समस्त जानकारी उपलब्ध करवा सकती हैं अल्फा न्यूज इंडिया का कार्यालय मोबाइल नंबर 98722 86540 व्हाट्सएप और टेलीग्राम सहित सिग्नल पर सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध है हरीश शर्मा 9 4178 840 452 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7764

+

Visitors