आखिर मंदिर ही निशाने पर क्यों ? वैष्णो मंदिर में हुई बड़ी चोरी और तोड़फोड़

Loading

मोहाली:-6 मार्च: आरके शर्मा विक्रमा/करण शर्मा/ एनके धीमान:—  केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। और देश के कुछ राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। बांग्ला की बात करें तो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस यानी ममता बनर्जी की सरकार है। लेकिन एक बार भी दृष्टिपात किया जाए तो धार्मिक मंदिरों की असुरक्षित अव्यवस्थित दयनीय दशा किसी अनचाहे और अनसुलझे षड्यंत्र की ओर ही इशारा करती है। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस नीत सरकार है। और पंचकूला की बात करें तो यहां भी भाजपा के सांसद और नगर निगम में भी भाजपा की ही जय जयकार है। चंडीगढ़ में भाजपा की सरकार  सांसद किरण खेर हैं। लेकिन हरियाणा और पंजाब स  चंडीगढ़ में सुरक्षा की स्थिति पर हालात पर एक बार की निगाह दौड़ाई जाएl तो कानून और व्यवस्थाओं का बेड़ा गर्क नजर आता हैl चोरी लूटपाट छेड़खानी या गुंडागर्दी असामाजिक तत्वों की संलिप्तता दिखाई देती है। ले देकर जनता भयभीत और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।मंदिरों को लूटपाट का निशाना बनाया जा रहा है। लूटपाट के साथ-साथ भगवान की मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है। और बता दें कि इसके साथ-साथ पिछले कुछ सालों में सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ साहब की भी बेअदबी के किस्से अखबारों की सुर्खियां बनते रहे। आखिर कौन लोग हैं जो धार्मिक भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। और सांप्रदायिकता को भड़काने का सबब तैयार कर रहे हैं। आखिर यह सब किसके इशारे पर किसकी शह पर हो रहा है। यह लिखना जरूरी नहीं है पब्लिक प्रेस पुलिस सब समझते हैं। आने वाले दिनों में देश का या राज्यों का महफूज़ ढांचा और सुरक्षा चक्कर प्रभावित हो, तो हैरान मत होइएगा। इसकी जमीन पूरी तरह से तैयार की जा रही है।।

बहुत ही दुखद व शर्मनाक समाचार मोहाली जिला के फेज तीन ऐ से बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो में दिखाया गया है कि मां वैष्णो देवी मंदिर के अंदर चोरों ने घात लगाकर व्यापक स्तर पर तोड़फोड़ की है। और माली नुकसान किया है। मूर्तियां तक को खंडित कर दिया गया है। और भगवान की मूर्तियों पर से बेशकीमती मुकुट उतार ले गए हैं। मंदिर के अंदर हुई चोरी में वैष्णो देवी मां जी का मुकुट और भगवान राधा कृष्ण जी के मुकुट चुराए गए हैं। यही नहीं, माता वैष्णो देवी मंदिर की गुल्लक को भी खूब हानि पहुंचाई गई है। और यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं लगे हैं यह अभी स्पष्ट होना बाकी है। बीते कुछ समय पहले ही मोहाली के फेस 3ऐ स्थित प्रख्यात माता वैष्णो देवी मंदिर में  शिवलिंग जोकि चांदी निर्मित, की स्थापना की गई थी। जिसका उस वक्त मूल्य तकरीबन 3:50 लाख से ₹4,00,000 था। उसको पूरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है। मंदिर के अंदर गुलको में बंद नकदी को साफ किया गया है। इससे पहले भी अनेकों मंदिरों को और उनमें प्राण प्रतिष्ठित भगवान की प्रतिमाओं के चांदी या स्वर्ण जड़ित मुकुट आदि और अन्य बेशकीमती सामान चोरी होने के लगातार समाचार पढ़ने को मिलते रहे हैं। खबर पाकर पुलिस ने बहुत ही बारीकी से गंभीरता से लूटपाट करने वाले चोरों की धरपकड़ के लिए कार्यवाही शुरू कर रखी है। इलाके भर में अन्य मंदिरों के चौकीदार पुजारी और अन्य लोग भी दुखी भयभीत तक दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जो लुट चुका है उसे वापस लाना भी हम सभी सामाजिक प्राणियों की जिम्मेदारी का विषय है।

यहां यह भी बता दें कि पंचकूला स्थित भगवान शंकर महादेव का पौराणिक और ऐतिहासिक महाता संजय उसकी त्रि मंदिर में भी बड़ी चोरी को रात के वक्त अंजाम दिया गया था और इलाके के कई गुरुद्वारों की गुल्लक को भी चोरों ने निशाना बनाया था मंदिरों में गुरुद्वारों में यह तोड़फोड़ लूटपाट अवैध रूप से जारी है। जो पुलिस की चौकसी और कानून के दायित्व का महत्व सबके सामने खोल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6703

+

Visitors