भारतीय रक्षा मंच ने किया एलएसपी को समर्थन देने का ऐलान

Loading

कुरुक्षेत्र : 24-03[2019 :—-  राकेश शर्मा ;—लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है की  भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को केवल वोट के रूप में इस्तेमाल किया है। अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम कानून में फ़ेरबदल करके पिछड़ों के हक मारने का काम किया है।
सैनी कुरुक्षेत्र में भारतीय रक्षा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति में एलएसपी व बीएसपी का गठबंधन होने से प्रदेश के लोगो को नया राजनीतिक विकल्प मिला है।
सांसद ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने झूठ बोल कर इस देश को लूटने का काम किया है अब जनता का हिसाब लेने का समय आ गया है।
इस अवसर पर भारतीय रक्षा मंच ने अपने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सांसद सैनी को अपना समर्थन देने का एलान किया। सैनी ने कहा कि भारतीय रक्षा मंच के प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित मान सम्मान दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सांसद सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने हेतु विचार विमर्श किया। समारोह में भारतीय रक्षा मंच प्रधान सचिव गाबा,प्रदेश महासचिव कैप्टन आरसी मिश्रा, मंच उपाध्यक्ष प्रदीप कंबोज, मंच राष्ट्रीय प्रवक्ता राज अरोड़ा आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8187

+

Visitors