जूना अखाड़ा के जगद्गुरु का वीरेश शांडिल्य ने चरण छू लिया आशीर्वाद

Loading

चंडीगढ़: 11 मार्च:- आर के विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा:–आज महाशिवरात्रि पर्व पर पटियाला में श्री हिन्दू तख्त द्वारा निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य पहुँचे!! व जूना अखाड़ा के जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज को सम्मानित किया व वीरेश शांडिल्य ने हीरा जड़ित शिवलिंग के दर्शन कर सरबत के भले की कामना की ।

वीरेश शांडिल्य ने हमेशा हिंदू हिंदुत्व और हिंदुस्तान के विरोध में आवाज निकालने वालों की छाती पर पैर रखकर हूंकार भरी है। और हिंदुत्व की रक्षा की है। वीरेश शांडिल्य को पाकिस्तान से भी जान से मारने की धमकी आई। लेकिन वह अपने दृढ़ निश्चय से नहीं डिगे। शांडिल्य निस्वार्थ भाव से अपने देश व दीन-हीन ब्राह्मण व असहायों की सेवा में सबसे आगे रहते हैं। यही कारण है कि उनकी तरफ अगर कोई कपट भरी निगाह भी उठाता है। तो युवा समाज, बुजुर्ग लोग व माताएं बहनें उनके आगे रक्षा कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं। क्योंकि सभी जानते हैं वीरेश शांडिल्य निस्वार्थ होकर अपने हिंदुत्व की रक्षा कर रहे हैं। और उसके गुणगान का प्रचार प्रसार करते हैं। ऐसे होनहार हिंदू नेता पर समस्त भारतीय नागरिकों को गर्व है।

अल्फा न्यूज़ इंडिया जूना अखाड़े के सर्वे सर्वा जगद्गुरु की सेवा में नमन करते हैं। और वीरेश शांडिल्य की भी स्वस्थ दीर्घायु की भगवान शिव से निस्वार्थ भाव से मंगल कामना करते हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6767

+

Visitors