केंद्र के बाद अब राज्य सरकार ने भी की मंहगाई भत्ते की घोषणा

Loading

पंचकूला 18 अक्टूबर:- अल्फा न्यूज इंडिया  प्रस्तुति:—केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में चार फीसदी की बढ़त का ऐलान किया था और अब हरियाणा सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए ऐसी ही घोषणा की  है|

 

हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) में चार फीसदी की बढ़ोतरी की है| जिसके बाद हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है| बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 7वें वेतन के आधार पर एक जुलाई 2022 से लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11467

+

Visitors