न्यू सक्षम वेलफेयर एनजीओ ने निशुल्क वितरित किए राशन किट्स ,मास्क व् सेनिटिज़र

Loading

चंडीगढ़ :-20 मई: आर के विक्रमा शर्मा+ करण शर्मा:- कोविड-19 की दूसरी कहर बरपाती  पारी से उबरने के लिए पूरा देश अपने अपने तरीके से अपने-अपने क्षेत्रों में समर्पण भाव से जुड़ा हुआ है। और इसी क्रम में चंडीगढ़ की न्यू सक्षम वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एनजीओ की संचालिका पूजा बराड़ अपनी तमाम टीम मेंबर्स और सखियों सहेलियों के साथ समाज कल्याण के कार्यों में समर्पित भाव से अथक रूप से सेवाएं जुटा रही हैं। हाल ही में अनेकों सामाजिक कार्यों को सफलता से पूरा करते हुए पूजा बराड़ ने अपनी टीम में भी नए सदस्यों की भारी वृद्धि दर्ज की है।

पूजा बरार के इन तमाम समाज कार्यों के लिए अदिति कलाकृति हब आफ हॉबीज एंड हैंडीक्राफ्ट और क्राफ्टी ट्रेजर की संस्थापिका और संचालिका मोनिका शर्मा आभा ने भी समाज सेवाओं के इन कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।।

न्यू सक्षम वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की संचालिका पूजा बराड़ मेल न्यूज़ इंडिया को बताया कि उनका एनजीओ सेवा परमो धर्म अध्याय मानकर अपनी निस्वार्थ सेवाएं समाज को समर्पित कर रहा है और इस पुनीत कार्य में उन्हें अनेकों महिला साथियों और उनके टीम की मेंबर्स की भरपूर सहभागिता भी मिल रही है इसके लिए उन्होंने अपनी तमाम सखियों सहेलियों और टीम मेंबर्स का दिल से धन्यवाद करते हुए सब की सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

पूजा बरार राष्ट्रीय प्रधान, (न्यू सक्षम वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एनजीओ) के साथ स्वाति, बबिता  ने राशन किट्स, मास्क व् सेनिटिज़र का निःशुल्क रुप से यथा समर्थया वितरण किया !

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6820

+

Visitors