मजदूर एकता को मिला मजबूत कंधा अब शोषण नहीं कर पाएगा ब्यूरोक्रेट्स मनमर्जी का धंधा: चेयरमैन मिश्रा

Loading

चंडीगढ़:–13 नवंबर:–आर विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा/अनिल शारदा+राजेश पठानिया प्रस्तुति:— सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सुने और माने तू चंडीगढ़ की जनता पर ब्यूरोक्रेसी हावी हो चुकी है अफसरशाही की मनमर्जी के आगे जनता की समस्याएं मीनिंग लेस लगती है और जब कोई अपने हकों की लड़ाई के लिए कदम आगे बढ़ाता है तो वह कदम एक कुचल दिए जाते हैं कोई भी आउट सोर्स पर कर भरकर एंपलई जब अपने वेतन की मांग करता है यह छुट्टी आशिकी डिमांड करता है यह अफसरों की जी हजूरी यह उनके घर काम करने से या उनकी गाड़ियां धोने से मना कर देता है तो उसकी बिना किसी वजह से ही नौकरी से छुट्टी कर दी जाती है ऐसी छोटी बड़ी अनेकों समस्याओं से जूझ रहे इन तमाम कर्मचारियों को एक दमदार नेता की जरूरत थी। जो आज फेडरेशन के साथ मिलने से पूरी हो गई है अल्फा न्यूज़ इंडिया शुरू से ही सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर एक मंच पर आकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी समस्याओं का हल करवाने का मशवरा देती रही है।

*जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन चंडीगढ़ ने थामा यूटी चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन का दामन, एवं बैठक कर कार्यसमिति में किए बदलाव*

जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन (रजि.680) चंडीगढ़ की सामान्य निकाय बैठक यूनियन प्रधान अशोक बहनवाल की अध्यक्षता में सेक्टर 17 मे बुलाई गई इस बैठक में जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन के सैकड़ों वर्कर शामिल हुए और सभी वर्करों की सर्वसम्मति से यूनियन पदाधिकारियों में बदलाव किए गए एवं सभी वर्करों की सहमति से जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन ने आने वाले समय में यूटी चंडीगढ़ सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई और इसी मौके पर सभी वर्करों की ओर से फेडरेशन के प्रधान रंजीत मिश्रा को जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया।

फेडरेशन के प्रधान रणजीत मिश्रा एवं महासचिव सुखबीर सिंह ने एक बयान साझा करते हुए बताया की फेडरेशन लगातार चंडीगढ़ के तमाम आउट सोर्स वर्करों की मांगों को लेकर संघर्षशील है और फेडरेशन के साथ लगभग 35 से 40 ऐसे रजिस्टर्ड अनरजिस्टर्ड संगठन,यूनियन एवं चंडीगढ़ के अलग-अलग विभागों के आउट सोर्स वर्कर जुड़े हुए हैं जिनकी संख्या चंडीगढ़ में हजारों में है और लगातार फेडरेशन हर स्तर पर इन वर्करों की नौकरी की सुरक्षा एव जायज मांगो के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनियन के सैकड़ों वर्करों के लिए भी फेडरेशन हर स्तर पर वर्करों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

यूनियन कार्यसमिति में निम्नलिखित पदाधिकारी चुने गए। चेयरमैन रणजीत मिश्रा, प्रधान अशोक बहनवाल, उप प्रधान राजकुमार, महासचिव संजय कांगड़ा, कैसियर महिपाल, कार्य सचिव रोहित को चुना गया।।

अल्फा  न्यूज़ इंडिया ने इंडियन कार्यसमिति के नवनियुक्त तमाम पदाधिकारियों को और फेडरेशन के भी तमाम पदाधिकारियों को एक नई शुरुआत के लिए नई पहल के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सबकी मंगलमय भविष्य की शुभ पूर्ति चाही है।।

परफेक्ट मीडिया पीआर 9463986540 व्हाट्सएप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8424

+

Visitors