शादी के झांसे में सालों किया जबर जिन्नाह अब फरार मामला दर्ज

Loading

  • मोहाली :  24 अप्रैल : अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क ःः   देश में  कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय दौर से गुजर  रही है । पंजाब के हालात कातो बेडा ही गर्क हो गया है। गुरुओं की धरती पंजाब के जिला मोहाली में  एक टैक्सी ड्राइवर ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर सालों तक जबर जिन्नाह करता रहा। जब युवती ने शादी का दवाब डाला तो उसे छोड़कर फरार हो गया। ऐसा ही एक मामला मटौर थाने में रेप पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ है। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपी खबर लिखे जााने तक फरार  है।

वहीँ पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। मटौर थाने में पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया है कि वह करीब चार साल पहले जब मोहाली आई थी। उसी समय आरोपी के सपंर्क में आई थी। बाद में दोनों की दोस्ती में बदली फिर  बात प्रेम की चरमसीमा तक पहुंच गई। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी करने के लिए प्रपोज कर दिया। आरोपी के प्रपोज को उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी उसके साथ शहर में कई जगह एक साथ रहा।

पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद जब उसने आरोपी को शादी के लिए दवाब डाला तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। जिसके बाद वह वापस नहीं आया। पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी। जिक्रयोग है कि अभी कुछ दिन पहले सोहाना थाने के अधीन एरिया में एक कार सवार ने पता पूछने के बहाने कॉल सेंटर की महिला मुलाजिम को अगवा कर लिया था। इसके बाद उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में केस तो दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के लिए पहेली बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8520

+

Visitors