विश्व जनसँख्या दिवस पर लोगों को किया जागरूक

चंडीगढ़ :11जुलाई : अल्फ़ा न्यूज इंडिया डेस्क :—- समस्या-समाधान टीम ने विश्व जनसँख्या दिवस पर जनसंख्या बढने से होने वाले दुष्प्रभावो और  जनसंख्या  नियंत्रण करने के लिए चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में जागरूपता अभियान चलाया| इस मौके पर समस्या समाधान टीम ने आईपीएचए के साथियों के साथ मिलकर लोगों में जनसँख्या नियंत्रण किट भी वितरित किये। एसएसटी और आईपीएचए के सदस्यों ने जनसंख्या नियंत्रण एवं एड्स को लेकर लोगो को विस्तार से जानकारी दी।टीम सदस्य दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि आज से जनसंख्या पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसके तहत लोगों को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूक किया जाएगा और वहीं घर घर जाकर फैमिली प्लानिंग के विभिन्न तरीकों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। समस्या-समाधान टीम सदस्य राज पांडे ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कई योजनाएं चला रही है ऐसे में जरूरत है लोगों को जागरुक होने की ताकि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सके।उन्होंने बताया कि तेजी से बढ़ती आबादी देश की प्रमुख समस्याओं में से एक है। स्वास्थ्य विभाग परिवार को सीमित रखने तथा दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाता है।चंडीगढ़ के अस्पताल व स्वास्थ्य उप-केंद्रों में गर्भ निरोध के सभी साधन नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *