भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की शाखा का पूर्ण गठन

चंडीगढ़:23 अगस्त:- अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क:– आज  भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक स्वामी चंद्रपाल अनार्य सर्वोच्च निदेशक धर्मगुरु की अगुवाई में भगवान वाल्मीकि मंदिर सेक्टर 32 सी में संपन्न हुई।
श्री स्वामी चंद्रपाल अनार्य की अध्यक्षता में सेक्टर 32 की भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की शाखा का पूर्ण गठन किया गया और अश्वनी पुहाल को सेक्टर 32 की शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नरेंद्र चौधरी  (कन्वीनर)ने बताया अश्विनी पुहाल को सेक्टर 32 की शाखा का अध्यक्ष मनोनीत कर  उन्हें फूल माला व सिरोपा पहनाकर स्वामी जी ने उनका स्वागत किया।
नवनियुक्त हुए अध्यक्ष  अश्विनी पुहााल ने मौजूदा स्थिति पर विचार विमर्श किया तथा उन्होंने कहा कि भविष्य में स्वामी चंद्रपाल अनार्य जी के मार्गदर्शन में सेक्टर32 की शाखा के साथ हम सब मिलजुल कर काम करेंगे। और भगवान वाल्मीकि के  ज्ञान का प्रकाश घर घर जाकर व प्रसार प्रचार करेंगे। इस अवसर पर अल्फा न्यूज इंडिया ने नवगठित कार्यकारिणी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अश्विनी पुहाल अध्यक्ष, लक्ष्मण चनालिया उपाध्यक्ष, बृजपाल सिरसावल सचिव,सुनील मंचल उपसचिव, सुभाष कांगड़ा कोषाध्यक्ष, रविंदर पुहाल प्रसार सचिव,
सदस्य सतपाल बिड़ला,पाला राम बिड़ला, सतवीर अटवाल,रमेश परोचा,रवि बाबू, भगवान दास,अजित तंवर, नरेश जिन्दवाल, लक्षण, विजय पाल को कार्यकारणी के सदस्यता के रूप में नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *