पत्रकार डॉ. विनोद शर्मा का काव्य संग्रह “बढ़ते कदम” का प्रकाशन सम्पन्न

Loading

चंडीगढ़:01 मई:– आरके शर्मा विक्रमा+एनके धीमान:–:– शहर के जाने-माने पत्रकार और स्वतंत्र लेखन में एक उभरते सितारे की माकिफ कामयाबी की सम्मत बढ़ते और विद्या विधा से जुड़े परम कर्म धर्म के अनन्य अनुचर स्वरूप डॉ विनोद कुमार शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। फर्श से अर्श की बुलंदियों को छूने वाले डॉक्टर विनोद शर्मा बेहद शांत गंभीर चित्तवृत्ति के धनी है। और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए आतुर रहते हैं। समाज में व्याप्त वेदना और पीड़ाओं का रसास्वादन व जहरपान करने के बाद जो सटीक अनुभव मिलते हैं। उनको शब्दों की माला में पिरो कर किताब के रूप में अभिव्यक्ति का पुंज बना देते हैं। और इसी क्रम में डॉक्टर विनोद की नई नवेली पुस्तक बढ़ते कदम प्रकाशन के बाद आज डॉक्टर विनोद शर्मा के हाथों में है। जो जल्दी ही वैश्विक महामारी के शांत होने के बाद लोकार्पण रस्म के साथ पाठकों की नजर की जाएगी।।

कवि व संवाद साहित्य मंच के महासचिव डॉ.विनोद कुमार शर्मा का काव्य संग्रह “बढ़ते कदम” प्रकाशित होकर आ गया है । जैसे ही हालात ठीक होंगे, पुस्तक का विमोचन विधिवत किया जाएगा। जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज ने बताया कि काव्य संग्रह में कुल 78 कविताएं हैं जो जीवन व्यवस्था, परिवार, परिवेश, रिश्तों तथा सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। डॉ. विनोद शर्मा का एक अन्य काव्य संग्रह भी जल्द ही आने वाला है। इनकी कविताएं अक्सर समाचार पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं जो विशेषकर युवाओं का उचित मार्गदर्शन करती हैं। यह पुस्तक यकीनन साहित्य जगत में अपना उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8061

+

Visitors