न्यू लेबर कोड़ नेगेटिव कितना होगा पाज़ीटिव,,,, न्यूज़ से हुई धक धक तेज

चंडीगढ़ +नई दिल्ली: 23 अगस्त:-आरके विक्रमा शर्मा/ सुमन वैदवाल प्रस्तुति:—New Labour Code 2022 : कर्मचारियों के लिए बड़ी मिली जुली अपडेट आई है। अब हर  हफ्ते में 3 दिन छुट्‌टी वाला नियम लागू होने जा रहा है। राज्यमंत्री की ओर से नए लेबर कोड को लेकर लिखित जवाब दिया गया है। कर्मचारी के लिए नए श्रम कानून (New Labour Code) आने की बात लंबे समय से इंतजार हो रही है।  राज्य मंत्री रामेश्वर तेली (state Minister goi) ने लोकसभा में लिखित जवाब में स्पष्ट करते हुए कहा  है कि जल्द से जल्द इस कानून को लागू कर दिया जाएगा। परंतु इसको लेकर कोई तारीख तय नहीं की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की ताजातरीन अपडेट के अनुसार केंद्र सरकार नए श्रम कानूनों को पहली अक्तूबर से लागू कर सकती है। पहले से इसे एक जुलाई से लागू करने की चर्चा हो रही थी।

  सरकारी कर्मचारी के लिए नए श्रम कानून (New Labour Code) लागू किए जाने  की बात लंबे समय से हो रही है। राज्य मंत्री रामेश्वर तेली  ने लोकसभा  में लिखित जवाब दिया।

1 सप्ताह में करना होगा 48 घंटे काम,,,,,,,,,,New labor code 2022 के अनुसार कर्मचारियों (employees) को एक हफ्ते में 48 घंटे काम करना पड़ेगा। कर्मचारियों को लगातार 4 दिन ऑफिस में 12-12 घंटे काम करना पड़ेगा। इस 12 घंटे के दौरान उन्हें दिन में दो बार आधे-आधे घंटे की छुट्टी (employees leave) मिलेगी । परंतु अच्छी बात यह कि 4 दिन 12-12 घंटे काम करने के बाद कर्मचारियों को 3 दिन की छुट्टी भी दी जाएगी। हम बतादें कि काफी लम्बे समय से कर्मचारियों की ये शिकायत सामने आ रही थी कि काम की वजह से परिवार को वो समय नहीं दे पाते। इससे ये समस्या दूर होगी।

अभी तो मसौदा लिए तजबीज थैले में ही है। लेकिन कहीं इसके विरोध में  कहीं इस के स्वागत में स्वर गर्म आने लगे हैं। चंडीगढ़ के तमाम कर्मचारी भी दो भागों में बांटते नजर आ रहे हैं। पुराने और नए कर्मचारियों में इस मसौदे को लेकर अपने अपने हितों की बातें होना स्वभाविक हैं।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *