डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने 6 घंटे में कर दिया मकान तैयार

Loading

चंडीगढ़/अबोहर: 10 अगस्त:- अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क/सत्य नारायण शर्मा):— दान करे धन न घटे,श्रम करके न घटे शरीर,नदिया के न मिले तीर, कह गए संत कबीर।।

डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक बल्लुआना जिला फाजिल्का के डेरा प्रेमियों ब्लॉक सेवादार एडवोकेट विवेक इंसा, दलीप इंसा, ज्ञानचंद, प्रगट सिंह, दीपक कुमार, राम कुमार ब्लाक भंगीदास, श्रीराम, प्रेमपाल वीना रानी, सुखजीत कौर, मिस्त्री मलकीत सिंह, नाहर सिंह, सुखजीत सिंह, रूलिया राम आदि द्वारा ढाबा कौकरिया निवासी गोमा राम पुत्र हरबंस सिंह को 6 घंटे के अंदर उसे मकान तैयार कर सेवादारों ने उसके हवाले किया। बताया जा रहा है कि गोमा राम की पत्नी व एक बच्चे की मौत हो चुकी है जबकि गोमाराम व उसका एक बच्चा इस मकान में रह रहा है। गोमाराम का मकान बरसात में गिर गया था। ब्लॉक बल्लुआना के ब्लॉक सेवादार एडवोकेट विवेक इंसा को इस बारे में पता चला तो उसने अपने साथियों के सहयोग से गोमा राम का मकान 6 घंटे बनाकर उसे सौंप दिया। इसके अलावा डेरा प्रेमी द्वारा कई जरूरतमंद लोगों को मकान बनाकर दिए गए हैं। अन्य मानव सेवा के कार्य भी सेवादारों द्वारा किये जाते हैं।
फोटो:2, टूटा हुआ मकान, सेवादार कार्य में लगे हुए व तैयार मकान गोमाराम को सौंपते हुए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8488

+

Visitors