चंडीगढ विकास नगर में हुआ शशि शंकर तिवारी का भव्य सम्मान

चंडीगढ़:-13 नवंबर:– आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा/ अनिल शारदा/ राजेश पठानिया प्रस्तुति:—-   आज रविवार  को ब्राह्मण उत्थान समिति परिवार के तऱफ से श्री शशी शंकर तिवारी जी को चंडीगढ़ भाजपा में शामिल होने के खुशी में स्वागत समारोह रखा गया।

इसमें ब्राह्मण उत्थान समिति के सभी पदाधिकारी गण , समित के प्रधान पंडित श्री निवास पांडेय जी, उप प्रधान पंडित, ,श्री श्याम विहारी मिश्रा जी ,श्री राज मनि तिवारी जी, श्री शिव मनि तिवारी जी, श्री जवाहर लाल शुक्ला जी, श्री राम महेश्वर तिवारी जी, श्री राजेश तिवारी जी, श्री हरि शंकर मिश्रा जी, चेयरमैन श्री पवन कुमार शर्मा जी, श्री भूपेनदर दुबे जी, श्री रमेश शर्मा जी, श्री अरविंद सिंह जी श्री विजय पाल तिवारी जी , श्री नारायण दत्त शर्मा जी, इत्यादि प्रमुख व्यक्तियों ने खुशी ज़ाहिर करते हुए शशी शंकर तिवारी को अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर अरविंद सिंह मंडल अध्यक्ष को भी पहुँचने पर सभी ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए उनका स्वागत किया।
इस मौके पर श्री शशी शंकर तिवारी जी ने कहा की राष्ट्र सेवा धर्म सेवा के लिये भारतीय जनता पार्टी ही सरवोपरि है।
सभी उपस्तिथ लोगों से निवेदन किया कि अब आप लोग की जिम्मेदारीयां ज़्यादा बढ़ गयी है।
अब आप सब लोग मिलकर ब्राह्मण समित को मज़बूत करें यही हमारा संकल्प होना चाहिये।

🚩जय परशुराम 🚩

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *