किसी भी विकट विषम परिस्थितियों में भी प्रभु अनुकंपा का लाभ लें:- मेघा शर्मा

Loading

चंडीगढ़/जयपुर:– 15 जनवरी:- आरके विक्रम शर्मा/ एडवोकेट विनीता शर्मा प्रस्तुति:—अंग्रेजी नया वर्ष पहली जनवरी से शुरू हो चुका है। हालांकि भारतीय संस्कृति का देशी  संवत नव वर्ष 2 अप्रैल से शुरू होगा। लोगों को अपना भविष्य और बीते कल के क्रियाकलापों को जानने की जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है। जानी-मानी ज्योतिषाचार्य मेघा शर्मा क्रमवार से 12 राशियों का वार्षिक फलादेश अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में वृष राशि का वार्षिक फलादेश प्रस्तुत है।

वृषभ राशि- 2022

ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो।

 

स्वभाव और चुनौतियां

आपका आकर्षक व्यक्तित्व, क्षमाशील, कुशलवाणी त्यागी, धैर्यवान और मित्रों से प्रेम रहने वाले हैं। सभी भोगों को भोगने वाले, स्त्री प्रेमी और घरेलू पशुओं के शौकीन होते हैं। इस राशि के लोग मेहनत करने वाले और कृषि कार्य में दक्ष होते हैं। वर्ष के आरंभिक ग्रह गोचर कार्य-व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन सफलता दिलाने वाले रहेंगे। भाग्योन्नति के साथ-साथ आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। 13 अप्रैल से बृहस्पति के मीन राशि में गोचर करने से संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग बनेंगे। 12 अप्रैल को राहु के मेष और केतु के तुला राशि में आने के परिणामस्वरूप कोर्ट कचहरी के मामलों में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा ऐसे में व्यर्थ भागदौड़ और आर्थिक तंगी का शिकार होनेसे बचें। वर्षपर्यंत सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। विस्तार से जानने के लिए पढ़ें- वृषभ राशिफल 2022

सभी 12 महीने कैसे रहेंगे ?

जनवरी- स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान दें, कार्य-व्यापार में उन्नति, शासन सत्ता का भी सहयोग।

फरवरी- विदेश यात्रा योग, अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी, व्यापार में सफलता, नए अनुबंध की प्राप्ति।

मार्च- शीर्ष नेतृत्व का सहयोग, मान-सम्मान की वृद्धि, माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।

अप्रैल- सरकारी विभागों में टेंडर के लिए आवेदन सफल रहेगा, व्यर्थ विवादों से बचें, आय में वृद्धि।

मई- कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के योग, नेत्र संबंधी विकार से बचें वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग।

जून- आय में निरंतर वृद्धि, नौकरी में पदोन्नति और स्थान परिवर्तन, मकान-वाहन के क्रय का योग।

जुलाई- लाभ मार्ग प्रशस्त होगा, वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी, शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

अगस्त- ऊर्जाशक्ति की वृद्धि होगी, लिए गए निर्णय की सराहना होगी, प्रेम संबंधोंमें प्रगाढ़ता आएगी।

सितंबर- स्वभाव में उग्रता आएगी, अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, मानसिक कष्ट रहेगा।

अक्टूबर- कार्य योजनाओं को अंतिम रूप दें, जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें, संतान सुख में वृद्धि।

नवंबर- पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति, यात्रा देशाटन का लाभ, गुप्त शत्रुओं से बचें।

दिसंबर- वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी, साझा व्यापार करने से बचें, अधिक कर्ज के लेन-देन से भी बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11392

+

Visitors