एक दूरदर्शी सोच और भू पुत्र के जीवन की जीवटता को समझने वाले थे पुष्कर राज कपूर जी

Loading

चंडीगढ़:- 15 अक्टूबर:- आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा /हरीश शर्मा प्रस्तुति:– आज एक मूर्धन्य कलम कलाकार को समय के कालचक्र ने अनंत चक्र से मुक्ति देते हुए जन्म मरण से मुक्त कर दिया!!  मुक्ति पाने वाला कोई और नहीं समाज व सरकार को हमेशा सधा हुआ मार्गदर्शन देने वाला वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर ही था।। जिसने बीती रात  इस भौतिक संसार को अलविदा कह दी। जो भी उनके औरा में आया। वह उनका ही होकर रह गया। उनकी सादगी और व्यवहार में नरमी, अनुभव में दूरदर्शिता अपना सानी नहीं रखती है। जिन्होंने उनसे दो पल भी बात की। उन्होंने उनकी ताउम्र का सदव्यवहार भरा अनुभव* प्राप्त करने में कोई गुरेज नहीं बरती। हाल ही में उनसे रूबरू हुए कृषि जगत से जुड़े हुए शायद एक वरिष्ठ डॉक्टर ने अपने अनुभव और उनके साथ बिताए पलों को दैनिक हॉक ग्रुप के लाखों पाठकों के लिए साझा किया है। और पुष्कर राज कपूर के सानिध्य का सम्मान करते हुए उन पलों को अनमोल पलों की अनुभूति की संज्ञा दी है।

बीती 15 सितम्बर को मैं शोध छात्र श्री संदीप चौरसिया जी के साथ उनके कार्यालय/आवास पर जाकर उन्हें IMD में Scientist-D के selection की मिठाई खिलाने गया था। तब भी उनसे print media व पत्रकारिता के तमाम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई थी।*

➡️ *बीती 4 अक्टूबर को प्रगतिशील कृषक रवि किरन सैनी जी व गुरविंदर सिंह जी के साथ उनके कार्यालय जाकर International Conference kit भेंट करके आया था।*

➡️ *श्री कपूर जी ने ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के अन्तर्गत कृषि मौसम परामर्श सेवाओं को किसान भाइयों व हितधारकों तक अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र के माध्यम से प्रचारित-प्रसारित करने में उल्लेखनीय योगदान किया है, जिसे सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।*

⏯ *मैंने उनसे वायदा लिया था कि आगामी नवंबर माह में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वे IIT Roorkee आएँगे, पर यह वायदा अब शायद कभी भी पूरा नहीं हो पायेगा!*

➡️ *शायद नियति को यही मंजूर था!*

*ऐसी महान शख्सियत को AMFU, IIT Roorkee की तरफ से भावभीनी अन्तिम विदाई…😢

*ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवारीजन, दैनिक हाक व The Hawk परिवार व शुभचिन्तकों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।*

*ॐ शान्ति…🙏*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11447

+

Visitors