दरिंदगी के दारासिंह विजय ने निकालीं प्रेमिका की आंखें

चंडीगढ़ 5 जुलाई :आरके शर्मा विक्रमा :—लिव इन रिलेशन में रहने वाली प्रेमिका की आंखें निकालने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार करने में पुलिस की मेहनत रंग लाई और पब्लिक ने भी पुलिस की पीठ दिल खोल कर थपथपाई है।। दर्दनाक और दिल दहलाने वाला घटिया वाक्यात
पंजाब के जिला जालंधर थाना बस्ती बावा खेल के थाना प्रभारी मेजर सिंह ने समग्र जानकारी देते हुए बताया कि थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते कृष्णा नगर में विजय उर्फ राम शंकर ने अपने साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली रानी नाम की औरत की झगड़े दौरान दोनों आंखों पर वार कर उसकी आंखें बाहर निकाल दी थीं । थाना बस्ती बावा खेल में दर्ज मुकदमे में गीता पत्नी राम शंकर और राम शंकर निवासी कृष्णानगर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रानी की आंखें निकालने वाला मुख्य आरोपी विजय फरार चल रहा था आज थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर विजय को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। विजय के अनुसार रानी उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहने के बावजूद उसके प्रति वफादार नहीं थी। इसी वजह से गुस्से में आकर उसने उसकी आंखों पर वार कर उसकी आंखें बाहर निकाल दीं। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *