कांग्रेस पार्षद के भाई ने मां-बेटी को बेल्ट से मारा, लोग मजे से बनाते रहे मोबाईल पर वीडियो

Loading

  • कांग्रेस पार्षद के भाई ने मां-बेटी को बीच सड़क बेल्ट से पीटा

चंडीगढ़ : 15 जून : अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क :–पंजाब के मुक्तसर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है| भारत देश में देवी का रूप मानी जाने वाली महिलाओं पर ऐसा अत्याचार देश की दुर्दशा को दर्शा रहा है| जहां एक तरफ आए दिन महिलाओं के साथ रेप के बाद हत्या जैसे मामले सामने आते रहते हैं तो वहीँ अब महिलाओं के साथ मारपीट की मामले भी बढ़ती संख्या में उभरकर सामने आ रहे है|

फिलहाल जो मामला पंजाब के मुक्तसर से सामने आया है उसमे सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस पार्षद के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर यहां महिला और उसकी बेटी को घर से बाहर निकालकर बड़ी ही बेहरमी से पीटा है|जानकारी के मुताबिक आरोपी कांग्रेस पार्षद राकेश चौधरी का भाई है|

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह पहले आरोपी महिला और उसकी बेटी को घर से खींचकर गली में लाए और फिर बुरी तरह पीटने लगे| उन्होंने महिला और उसकी बेटी को बेल्ट से मारा उसके बाद दोनो पर लातें भी चलाईं| सबसे शर्म की बात तो यह है कि जब कांग्रेस पार्षद का भाई महिला और उसकी बेटी को पीट रहा था तो उसे कोई बचाने नहीं आया….लोग मजे से खड़े होकर तमाशा देखते रहे| लेकिन यहां एक 9 साल के बच्चे ने इस सारी घटना की एक वीडियो मना ली|जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गई!!

साभार वहाटस एप वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8444

+

Visitors