पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण हिंद एजूकेशनल सोसायटी ने

Loading

चंडीगढ़/मनीमाजरा:- 5जून : अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क:– आज विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया गया। भारत में भी विश्व पर्यावरण की धूम दिखाई दी।पूरे विश्व में महामारी फेैल रही है लेकिन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई संस्थानों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए आह्वान किया और वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऐसा ही एक कदम मंगल मुखी ट्रांसजेंडर वेलफेयर सोसायटी ने भी बढाया।

मंगल मुखी ट्रांसजेंडर वेलफेयर सोसायटी जो लगातार ट्रांसजेंडर्स के साथ मिलकर जागरूकता का काम करते रहते है।सोसायटी का उदेश्य ट्रांसजेंडर को मुख्य धारा में लाना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सोसायटी की अध्यक्ष काजल मंगल मुखी और सोसायटी की मुख्य सचिव धनंजय चौहान जो लगातार कार्यक्रम आयोजित करते रहते है। इस कार्यक्रम में कुल ३० पौधे लगाए गए।इस कार्यक्रम का मुख्य उ्देश्य किन्नर समाज को जोड़ने का और साथ ही साथ पर्यवरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का रहा।
‌ मंगल मुखी ट्रांसजेंडर वेलफेयर सोसायटी के नेतृत्व में हुए इस पौधारोपण कार्यक्रम में चंडीगढ़ और मनीमाजरा के स्थानीय लोग और सभी संस्थाओं के लोगों ने मिलकर पौधारोपण किया और पेड़ों को सुरक्षा करने के लिए भी संकल्प लिया। इस पोधारोपण में अनिल दुबे,विनोद अग्रवाल,राजीव गोडियाल ,मोनिका अरोड़ा,मनोज शुक्ला , साहिल ,राहुल,जगतार सिंह जग्गा,और चंडीगढ़ की टीम से स्वीटी शर्मा, अमन, अनुप आदि सब मौजूद रहे। इसके अलावा हिंद एजूकेशनल सोसायटी रजि. के महासचिव राजा शर्मा ने पर्यावरण पर ई -पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया तथा हिंद संग्राम परिषद ट्राइसिटी ने भी एक पौधा शहीदों के नाम का लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11605

+

Visitors